bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

16 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी आजमाएंगे भाग्य

शिवपुरी. व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 10 अगस्त को संविदा शाला शिक्षक वर्ग तीन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 53 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 16 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा के समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी मोहर सिंह सिकरवार ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए जिलेभर में 53 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें सिर्फ शिवपुरी तहसील के अभ्यर्थियों के लिए 37 केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं करैरा तहसील के लिए चार केन्द्र कोलारस के लिए चार,पोहरी के लिए तीन, नरवर के लिए दो,बदरवास के अभ्यर्थियों के लिए एक केन्द्र बनाया गया है।

श्री सिकवार ने बताया कि इस परीक्षा में जिले के कुल 16897 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो सके इसके लिए हर तहसील के लिए अलग-अलग पैनल बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केन्द्र पर एक-एक प्रेक्षक बनाया गया। परीक्षा पर नजर रखने के लिए एडीशसनल कलेक्टर, तहसीलदार एवं खुद जिला शिक्षाधिकारी का एक-एक पैनल बनाया गया है। इसके अलावा हर तहसील में ब्लाक शिक्षाधिकारी को इस परीक्षा को आयोजित कराने की कमान सौंपी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: