bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सब रजिस्ट्रार की मौत, तीन बेहोश

ग्वालियर. रबड़ी खाना एक परिवार के लिए जान का दुश्मन बन गया। घटना में संपत्ति पंजीयन विभाग के सब रजिस्ट्रार नरेश कुमार शर्मा की मौत हो गई।

नरेश की मां, पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जयारोग्य अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष(आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। नरेश का चचेरा साला रबड़ी लेकर आया था। उसके अचानक यहां चले जाने से मामला संदिग्ध हो गया है।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के न्यू कैलाश नगर निवासी नरेश कुमार शर्मा के घर शुक्रवार को भरतपुर से चचेरा साला सतीश सारस्वत आया था। सतीश अपने साथ रबड़ी लाया था। रात में नरेश, उनकी मां किशनवती, पत्नी सुमन और बड़ी बेटी शिवांगी ने एक साथ बैठकर रबड़ी खाई लेकिन सबसे छोटी बेटी प्रिया ने रबड़ी खाने से इनकार कर दिया।

शनिवार की सुबह सतीश घर लौट गया। सुबह 10 बजे नरेश के घर नौकरानी पहुंची। सदस्यों को सोता समझ आवाज लगाकार उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुमन के पास जाकर उसे हाथ से हिलाया लेकिन मुंह से झाग देखकर नौकरानी चीख पड़ी। आवाज सुनकर पड़ोसी नरेश के घर की ओर दौड़े।

नरेश सहित सभी बेहोश लोगों को तुरंत जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन नरेश की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राकेश गुप्ता के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चचेरे साले सतीश से भी संपर्क किया गया। वह देर रात ग्वालियर आने की बात कह रहा है। उसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: