bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

इश्मित की मौत डूबने से ही

पटियाला. वाइस ऑफ इंडिया के विजेता गायक रहे इश्मित सिंह (19) की मौत पानी में डूबने से ही हुई थी। विसरा जांच में एक बार फिर इस तथ्य की पुष्टि हुई है।

इश्मित की 29 जुलाई को मालदीव में स्थित एक रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में मौत होने के बाद उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

सरकारी मेडिकल कालेज में पैथालॉजी विभाग के प्रमुख डा. मनजीत सिंह बल ने कहा कि ‘इश्मित की मौत डूबने के कारण ही हुई थी।’ उन्होंने तीन अन्य डाक्टरों के साथ मिलकर विसरा की जांच की थी।

इससे पहले लुधियाना के सिविल अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी मौत का कारण ‘एसफिक्सिया’ (डूबना) ही बताया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: