bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

शिक्षाकर्मियों ने सिर मुड़वाया

रायपुर. शिक्षकों के पद पर संविलियन की मांग को लेकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने धरने पर बैठे शिक्षाकर्मियों ने आज स्थल पर ही मुंडन कराया। धरनास्थल पर क्रांति दिवस मनाते हुए उन्होंने इस अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराया।

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ के पं्राताध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों का सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता पद पर संविलियन करने की घोषणा की थी लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा।

क्रांति दिवस पर धरने पर बैठे सभी शिक्षाकर्मियों ने निर्णायक लड़ाई लड़ने की शपथ ली। स्कूलों का बहिष्कार कर शिक्षाकर्मी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मुंडन करवाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के अलावा फत्तेलाल साहू, धन्नालाल देवांगन व अन्य लोग शामिल हैं।

उपवास और जलाभिषेक
शिक्षाकर्मियों ने अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है। रविवार को सभी शिक्षाकर्मी एक दिन का उपवास रखेंगे। सोमवार 11 अगस्त को सभी 146 विकासखंडों में सभी शिक्षाकर्मी भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

जनभागीदारी शिक्षकों का खुला पत्र
जनभागीदारी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह और राज्यपाल एसईएल नरसिम्हन के नाम खुला पत्र लिखा है। शिक्षाकर्मी बनाने के मुद्दे पर जनभागदारी शिक्षक काफी आहत हैं। उन्होंने अपने पत्र में इस परिस्थिति के लिए शिक्षामंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि बार-बार आश्वासन के बाद भी उन्हें शिक्षाकर्मी नहीं बनाया जा रहा है।

जनभागीदारी स्कूलों के सामानांतर सरकारी स्कूल खोलकर उनके साथ विश्वासघात किया जा रहा है। पत्र में शिक्षकों ने राज्य सरकार में उनके भविष्य के बारे में स्थिति स्पष्ट करने ही मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: