News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में शनिवार को श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। महादेव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्घालुओं ने श्रृखंलाबद्घ कतार में खड़े होकर अभिषेक किया। मंदिर में घंटों बोल बम और ऊं नम: शिवाय का नारा गुंजता रहा।
शनिवार को सुबह से ही अभिषेक के लिए महादेव घाट में श्रद्घालुओं का आना शुरू हो गया। अभिषेक दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। दुध, दही, घी, फलों के रस से भगवान भोलेनाथ को नहलाया गया। अभिषेक के बाद श्रृगांर आरती की गई। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर मंत्रों के उच्चरण से गूंजता रहा। अभिषेक के दौरान महिलाओं की भागीदारी अधिक रही।
श्रद्घालु नवेदिता मिश्रा ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आकर मन को शांति मिली। इस प्रकार के अभिषेक में शामिल होना किस्मत की बात है। अमलीडीह निवासी सुशमा सांमतराय ने कहा कि यहां आना आनंदनीय रहा।
शिवभक्त आज करेंगे अभिषेक
शिव मंदिर तालाब पार देवेंद्रनगर सेक्टर-2 में रविवार को शिवजी का अभिषेक किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अभिषेक के बाद महाआरती पूजन व प्रसाद वितरण होगा। मंदिर के पुजारी पंडित भोलाप्रसाद तिवारी ने बताया कांवर यात्रा शाम 4 बजे शिव मंदिर से महादेवघाट के लिए रवाना होगी।
सहस्त्राभिषेक की मान्यता
नदी का जल की धार तोड़े बिना भगवन पर चढ़ाया जाता है। इस प्रकार का अभिषेक करने से उस क्षेत्र में कभी अकाल नहीं पड़ता, जिससे खुशहाली बढ़ती है। कहा जाता है कि भगवान शंकर का शरीर जहर के कारण जलता है। इस प्रकार सहस्त्रा धारा अभिषेक करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं।