bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

बिरगांव में बलवा पांच गिरफ्तार

रायपुर. बिरगांव में शुक्रवार रात 9 बजे मामूली विवाद पर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के एक युवक को बंधक बनाकर पीटने से माहौल गरमा गया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद की शुरुआत मामूली घटना से हुई। पुलिस ने बताया कि राजेश सैनी कल रात अपनी बाइक से नगरपालिका दफ्तर के सामने से गुजर रहा था। सड़क घेरकर खड़े युवकों से राजेश ने हटने को कहा तो वे उलझ गए। गाली-गलौज करते हुए उसकी मौके पर जमकर पिटाई कर दी। मार खाने के बाद राजेश शांत नहीं बैठा। उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ विरोधी पक्ष के घनश्याम नामक युवक को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां घनश्याम पर खूब लात घूसे की बौछार की गई। बाद में उसे धमकी देकर छोड़ दिया।

इससे मोहल्ले का माहौल गरमा गया। बंधक बनाकर घनश्याम की पिटाई की बात सुनकर उसके दोस्त बौखला गए। सबक सिखाने की नियत से घनश्याम और उसके आधा दर्जन से ज्यादा दोस्त राजेश के घर पहुंच गए। उसके घर से बाहर आते हीे युवक उस पर टूट पड़े। हंगामा और मारपीट से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।

परिजनों के बीच-बचाव के बावजूद राजेश को पीटना बंद नहीं किया तब मोहल्ले वालों ने उरला पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही आरोपी युवक निकल भागे। मारपीट में राजेश जख्मी हो गया। उसका डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी घनश्याम, पुरषोत्तम, प्रकाश, राजेश पांडे समेत आधा दर्जन से ज्यादां के खिलाफ धारा 147, 294, 506बी, 323 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस ने इनमें से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

इधर, आरोपी पक्ष की शिकायत पर उरला थाने में पीड़ित युवक राजेश सैनी, तेज सिंह समेत तीन-चार युवकों के खिलाफ धारा 342, 506, 323 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: