bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

श्राइन बोर्ड विवाद जेल भरेगी भाजपा

रायपुर. अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद के मुद्दे पर भाजपा सोमवार से रायपुर, बस्तर और बिलासपुर संभाग में जेलभरो आंदोलन करेगी। इसमें पार्टी के प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

पार्टी प्रवक्ता सरोड पांडे ने भाजपा कार्यालय अभ्युदय परिसर में पत्रकारों को बताया कि 11 अगस्त को रायपुर में पहले मोतीबाग के सामने धरना दिया जाएगा। फिर कार्यकर्ता राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन कर जेलभरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे। इसी क्रम में 12 अगस्त को बस्तर और 13 अगस्त को बिलासपुर में आंदोलन होंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने देश के सभी राज्यों में इस तरह का आंदोलन करेगा का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 2 करोड़ 31 लाख 4 हजार रुपए में लीज पर भूमि का कब्जा देने के बाद निरस्त करना 100 करोड़ हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ है।

सुश्री पांडे ने आरोप लगाया कि यह तुष्टिकरण की राजनीति के तहत किया गया। बोर्ड को जो भूमि का आबंटन हुआ था उससे अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सुविधाएं मिलतीं। लोकतंत्र में तीर्थयात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का नैतिक अधिकार है। उसने यात्रा उत्सव मनाने की बजाए हिंदुओं की भावनाओं पर आघात किया।

पार्टी इसे संविधान की मूलभावना सर्वधर्म समभाव के खिलाफ हिंदुओं पर हमला मानती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जम्मू-कश्मीर जैसे हालात यहा भी बन सकते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल पर भी आरोप लगाए कि वह उनके कृत्य से देशभर में भावनाएं भड़क रही हैं।

चंद्राकर पर आरोप गलत
सुश्री पांडे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री वी नारायण द्वारा अजय चंद्राकर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं। बिना सबूतों के एक जिम्मेदार मंत्री से इस तरह के आरोपों की अपेक्षा नहीं की जा सकती। इस मुद्दे पर श्री चंद्राकर के अलग-थलग पड़ने के बारे में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह विरोध का विषय ही नहीं है, पूरी पार्टी श्री चंद्राकर के साथ खड़ी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: