bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

इंटरपोल की सूची में छह और आतंकवादी

चंडीगढ. पंजाब पुलिस विदेश में छिपे भगौड़े और खूंखार आतंकियों को वापस लाने में जुट गई है। राज्य पुलिस का इंटेलिजेंस विंग इनकी सूची इंटरपोल को भेजने जा रहा है। जानकारी के अनुसार ऐसे आतंकियों की संख्या करीब 24 बताई जा रही है, इससे पहले इंटरपोल को भेजी सूची में 17 आतंकी थे।

इन आतंकियों के नाम भी लिस्ट में शामिल: इंटरपोल को रिव्यू करके भेजी जाने वाली लिस्ट में जिन सात आतंकियों के नाम शामिल हैं, उनमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान कमांडो फोर्स समेत खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स शामिल है। इनमें से मस्सा सिंह और तरसेम सिंह नार्वे में, जर्मनी में सतनाम सिंह मलियां, कनाडा में महेश सिंह, बैल्जियम में प्रगट सिंह व सुरिंदर सेखों, गुरचरण गुरायां मे शामिल है। गौरतलब है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के वधावा सिंह, परमजीत सिंह पजवड़, राजिंदर सिंह व लखबीर सिंह रोड़े पाकिस्तान में है। अवतार सिंह तारा भी विदेश में: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के भगौड़ा जगतार सिंह तारा की भी विदेश में भाग जाने की जानकारी मिली है। हालांकि इस संबंध में इंटेलिजेंस विंग का कोई भी उच्च अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन उन्होंने इतना संकेत जरूर दिया है कि तारा के नेपाल के रास्ते विदेश भाग गया है।

बेअंत सिंह के मुख्य हत्यारे जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा समेत जगतार सिंह तारा बुडैल जेल में सुरंग द्वारा भाग गए थे। लेकिन हवारा व भ्यौरा को कुछ माह बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। तारा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: