कोलंबो.
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे ही दिन हार की कगार पर पहुंची टीम इंडिया को द्रविड़ (46*) और लक्ष्मण (17*) से काफी उम्मीदे हैं।
पहली पारी में 147 रनों से पिछड़े भारत ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति पर पांच विकेट पर 161 रन बना लिए थे, जिससे 14 रनों की बढ़त मिल गई है। राहुल द्रविड़ ४६ और वीवीएस लक्ष्मण १७ क्रीज पर टिके हुए थे। इन दोनों को छोड़कर भारत के सभी शीर्ष बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
वीरेंद्र सहवाग ३४ और गौतम गंभीर 2६ ने टीम को अच्छी शुरूआत दी, लेकिन श्रीलंका के पहली पारी में १४७ रन पीछे चल रही टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज कुछ ज्यादा ही तेजी से रन बनाने की कोशिश में अपना विकेट फेंककर चलते बनें।
सहवाग और गंभीर ने पहले विकेट के लिए तेजी से ६2 रन जोड़े दोनों बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज चा¨मडा वास और धंमिका प्रसाद की जमकर खबर ली, लेकिन सहवाग एक बार फिर गैर जिम्मेदाराना शाट खेल अपना विकेट फेंक कर चलते बने।उन्होंने अपनी ३४ रन की पारी में सात चौके लगाए।
सहवाग के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजों के पवेलियन से आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया। सहवाग के आउट होने के कुछ देर बाद ही गंभीर भी प्रसाद की गेंद पर बोल्ड हो गए और भारत के ६५ रन पर दो विकेट आउट हो गए। गंभीर ने ५५ गेंदों में तीन चौकों की मदद से 2६ रन बनाए।
दोनों ओपनर के आउट होने के बाद टीम इंडिया की तिकड़ी का मैदान में आगमन शुरू हुआ और गांगुली 18 तथा सचिन 14 रन बनाकर लौट गए। इससे पहले श्रीलंका ने अपने शनिवार के स्कोर छह विकेट पर ५१ रन से रविवार को आगे खेलना शुरू किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार संगकारा १४४ के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका ने भारत पर पहली पारी में १४७ रन की बढ़त लेने में सफल हुआ। विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने ४९ ने संगकारा के मुकाबले तेज हाथ दिखाएं।
हालांकि भारत को पहले सत्र के दूसरे घंटे में संगकारा के रूप में कामयाबी मिली लेकिन तबतक श्रीलंका की बढ़त ७५ रनों की हो चुकी थी। प्रसन्ना ने पांच चौकों की मदद से ४९ रन बनाए। उधर प्रसाद ने अपने प्रहारों से भारतीय खेमे में अफरा तफरी मचाई हुई थी।