bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

भविष्यफल से डरे छात्र ने की खुदकुशी

उदयपुर. टीवी चैनल पर प्रसारित भविष्यवाणी देखकर चिंतित हुए कॉलेज छात्र ने खुदकुशी कर ली। एक ज्योतिष आधारित कार्यक्रम देख उसे अंदेशा हो गया था कि उसका जन्म खराब ग्रह-नक्षत्र में हुआ था। वह तभी से परेशान रहता था। सुसाइड नोट में यह खुलासा हुआ है।

हिरणमगरी सेक्टर 4 में टैगोरनगर निवासी राकेश (18) पुत्र गोविंदलाल सुथार ने शनिवार रात को अपने मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बीएन कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि गलत ग्रह-नक्षत्र में जन्म की जानकारी मिलने के बाद से परेशान हूं। उसके पिता पंजाब में एक सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर हैं। बताया गया कि राकेश ने शनिवार रात को ग्यारह बजे तक टीवी देखी। सुबह नौ बजे तक जब वह नहीं जागा तब बड़ा भाई हितेश उसे उठाने गया।

दरवाजा अंदर से बंद था तब रोशनदान से देखने पर वह फंदे से लटका हुआ था। पड़ौसियों व मकान मालिक ने दरवाजा तोड़ा और शव फंदे से उतारा। वहां से एमबी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 12वीं में कम अंक आने से भी वह तनाव में था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: