bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

पत्नी को गोली से उड़ाया

उदयपुर. उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर-4 में डीएसपी जितेंद्र सांदू (३८) ने पत्नी रिंकू (30) को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। रिंकू की मृत्यु हो गई और डीएसपी गंभीर रूप से घायल है। दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

सांदू यहां राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स में कार्यरत थे। रविवार रात पौने नौ बजे डीएसपी जितेंद्र सांदू ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी पर चार-पांच फायर किए और उसके बाद खुद पर भी गोली चला दी। इस घटना से उनकी बेटी क्विंजल (3) भी सहम गई। सांदू का परिवार जोधपुर जिले के रामासनी गांव का रहने वाला है।

सांदू का आईएएस में चयन हो गया था, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। गत दिनों सांदू का आईपीएस में सलेक्शन हुआ और जल्दी ही आईपीएस की ट्रैनिंग में जाने वाले थे। सांदू उदयपुर में यातायात डीएसपी, आईजी रेंज उदयपुर में रिजर्व डीएसपी पद पर कार्यरत रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: