bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

कावड़ महाकुंभ

जयपुर. सावन के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर गलता तीर्थ से दर्जनभर कावड़ यात्राएं निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने गलता तीर्थ में स्नान किया।

गलता गेट गोवर्धनपुरी स्थित टोडेश्वर महादेव मंदिर में हरिनारायण महाराज के सान्निध्य में कावड़ व कलश यात्रा निकाली गई। तड़के ही गलता से बड़ी संख्या में कावड़िये शिवजी की अखंड ज्योति लेकर रवाना हुए।

गलता गेट पहुंचने पर सियारामदास ने कावड़ का पूजन किया। यहां से कुंडा, कूकस, भानपुर मोड़, दिल्ली बाइपास होती हुई कावड़ यात्रा भानपुर कलां पहुंची। टोडामीणा धर्मशाला में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह महिलाएं भी कलश धारण कर कावड़ यात्रा में शामिल होंगी। दोनों यात्राएं टोडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगी, जहां शिवजी का जलाभिषेक किया जाएगा।

इसी तरह रविवार को गलता से रवाना हुई विभिन्न कावड़ यात्रियों के दलों ने शहर के विभिन्न शिवालयों में शिव का जलाभिषेक किया। आगरा रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के शिव मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर कावड़ियों का योगेश, दीपक, पृथ्वीराज, रामस्वरूप आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

श्री महर्षि गौतम समाज जाग्रति संघ की ओर से जयपुर बम धमाकों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए निकाली गई कावड़ यात्रा विद्याधर नगर स्थित पापड़ के महादेव मंदिर पहुंची।

श्री दयालेश्वर सेवा समिति के कार्यकर्ता गुट्या हनुमानजी की गली स्थित श्री दयालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जाट के कुएं का रास्ता स्थित निर्विकारेश्वर महादेव मंदिर के लिए गलता से निकाली गई कावड़ यात्रा का रामगंज बाजार में मुस्लिम संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

हैहयवंशीय ठठेरा (कंसारा) समाज जयपुर के नवयुवकों ने श्री ताड़केश्वर मंदिर पहुंचे जहां इनके साथ कलश यात्री भी शामिल हुए और श्री मुरली मनोहर जी मंदिर (पंचायत ठठेरान) पहुंचे। नाहरी का नाका सिंधु नगर, साहू समाज के शिव मित्र मंडल, श्री धूपतेश्वर महादेव मंदिर शिवाड़ एरिया चौक, कृष्णा मार्ग बापू नगर, जय शिव सेवा समिति की ओर से भी कलशयात्राएं निकाली गईं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: