News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरी. केन्द्रीय संचार व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 अगस्त से जिले के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे इस दौरान शिवपुरी व पोहरी में कई विकास कार्यों का शुभारंभ कर आम जनता से मुलाकात करेंगे।
सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, श्री सिंधिया 11 अगस्त को सुबह 10 बजे ग्वालियर से रवाना होकर 12 बजे शिवपुरी आएंगे, जहां वे ई-डिस्ट्रिक परियोजना के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद अपराह्न् दो बजे धाय महादेव खोड़ पहुंचेंगे, जहां वे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना स्वीकृति पर आयोजित आभार समारोह में शिरकत करेंगे। अपराह्न् 3.30 बजे खोड़ बाया पड़ोरा-कोलारस होते हुए श्री सिंधिया गुना के लिए रवाना होंगे और शाम छह बजे गुना में ई-डिस्ट्रिक परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
सायं 7 बजे वे गुना में सद्भावना सम्मेलन में शामिल होंगे और रात्रि आठ बजे गुना से शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम श्री सिंधिया शिवपुरी में करेंगे और अगले दिन 12 अगस्त को सुबह 9.45 बजे शिवपुरी में आयोजित डिजीटल कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
10.15 बजे बीलारा गांव पहुंचकर पोहरी से बीलारा मार्ग का भूमिपूजन व बीएसएनएल के कार्यो का शिलान्यास करेंगे और 11.30 बजे गांव अगर्रा पहुंचकर यहां बीआरजीएफ योजना के तहत स्वीकृत 41 किमी लंबे लोहादेवी सालौदा से राजस्थान बार्डर मार्ग व पिपरघार से उपसिल मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात श्री सिंधिया विजयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां अपराह्न् 1.45 बजे वे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत आयोजित आभार समारोह में शामिल होंगे। अपराह्न् 3.30 बजे श्री सिंधिया विजयपुर से ग्वालियर रवाना होंगे। जहां शाम सात बजे वे शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकलेंगे।