bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

टिकट का आवेदन नहीं लेगी भाजपा

रायपुर. भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए आवेदन नहीं लेने का फैसला लिया है। संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह मंडल स्तर तक की बैठकों में दमदार प्रत्याशी तलाश हे हैं।

श्री सिंह रायगढ़ से बस्तर तक मंडल की बैठकें लेकर आज रायपुर लौटे। बैठकों में मतदान के लिए बूथ स्तर पर तैयारी की समीक्षा की गई । हर बूथ के लिए कमेटी बना ली गई है और सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया है।

संगठन सूत्रों के मुताबिक संगठन महामंत्री की बैठकों में खासी भीड़ जुटी। उन्होंने इन बैठकों में साफ कह दिया कि पार्टी टिकट चाहने वालों से आवेदन नहीं लेगी। संगठन सभी क्षेत्रों में निगाह जमाए हुए हैं। जीतने योग्य कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। बताया गया है कि संगठन नवंबर से पहले एक और सर्वे कराने की तैयारी में है। तीन सर्वे रिपोर्ट पेश हो चुकी है।

बताते हैं कि रिपोर्ट से संगठन संतुष्ट नहीं है। इधर 20 अगस्त से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह का भी दौरा शुरु होने जा रहा है। माना जा रहा है कि रामप्रताप सिंह की राय पर प्रत्याशियों की सूची तैयार करेंगे।

मंत्री व सांसद भी बैठक ले रहे
भाजपा संगठन ने रमन सरकार के मंत्रियों के अलावा सांसदों को भी मंडल की बैठकों का जिम्मा दिया है। अजय चंद्राकर कवर्धा, बृजमोहन अग्रवाल अंबिकापुर और करुणा शुक्ला ने दुर्ग - भिलाई में बैठक ली है।

आज से जेल भरो आंदोलन
श्राइन बोर्ड को जमीन वापस दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा का सोमवार से प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरु हो रहा है। यहां मोतीबाग के सामने भाजपाई सुबह से धरना और शाम को गिरफ्तारी देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: