bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

और जीत गई जिंदगी

कोटा.kotal राजस्थान में कोटा स्थित गैपरनाथ महादेव मंदिर की ओर जाने वाली कुछ सीढ़ियों के रविवार को ढह जाने से 200 फीट नीचे फंसे सभी 135 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

राहत व बचाव कर्मियों ने सोमवार को मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति के शव को भी बरामद कर लिया है। इस बीच, कुछ और सीढ़ियों के ढहने से मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थाई रोक लगा दी गई है।फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य सोमवार सुबह फिर शुरू किया गया। इस काम के लिए रावतभाटा स्थित राजस्थान अणुशक्तिपरियोजना की क्रेन को खासतौर पर मंगाया गया था।

सेना की 60 इंजीनियर रेजीमेंट के जवानों ने क्रेन में एक बास्केट बांधकर फंसे हुए लोगों को निकाला। इस बचाव अभियान में छह घंटे का समय लगा। दोपहर दो बजे तक सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

जान नहीं बची
हादसे में मलबे के नीचे दब गए अरविंद (19) व दीपक (18) को नहीं बचाया जा सका। इनमें से एक का शव रविवार को ही मिल गया था। सोमवार को राहत कर्मियों ने दूसरा शव बरामद किया। दोनों युवक रिश्ते में भाई हैं।

हादसा टला
मलबे में फंसे शव को निकालने के लिए जैसे ही पत्थर हटाए गए, नीचे की तरफ बनी सीढ़ियां भी ढहने लगीं। इसके बाद प्रशासन ने मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया। अब सीढ़ियों का निर्माण होने के बाद ही मंदिर में श्रद्धालुओं के जाने की सुविधा बहालहो सकेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: