bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दो पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई ने दी गिरफ्तारी

भोपाल. भाजपा ने जम्मू में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जमीन वापस लेने को देश के लिए खतरे में डालने वाली घटना बताया। जमीन वापसी को ही कश्मीर में शांति को एकमात्र उपाय बताते हुए भाजपाइयों ने सोमवार को राजभवन के समक्ष गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी करने वालों का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और कैलाश जोशी ने किया।

राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस द्वारा जम्मू-कश्मीर के मामले में जमीन विवाद दूसरी बड़ी भूल है। उनका कहना था कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आज कश्मीर में राष्ट्रविरोधी ताकतें भारत के लिए नासूर बन गई हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड से जमीन वापस लेना आतंकवादियों की रणनीति का एक हिस्सा है। वे अगले कदम के तौर पर कश्मीर से सेना हटाने की मांग करेंगे और फिर उस पर अपना कब्जा जता देंगे। ये वे खतरे हैं जिनके साथ कांग्रेस देश को भी संकट डाल रही है।

श्री वर्मा ने कहा कि आजादी के दौरान कश्मीर के महाराजा द्वारा देश में अपना राज्य मर्ज करने के दस्तावेज पर दस्तखत कर दिए थे। इसके बाद भी कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मुस्लिम परस्त नीति के कारण से उसे कश्मीर को विशेष दर्जा दे दिया गया और यहीं से अलगाववाद की नींव पड़ गई।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस समय पाकिस्तान घुसपैठिए कश्मीर आ गए थे और हमारी सेना उन्हें खदेड़ रही थी तब नेहरू ने हस्तक्षेप करके एकतरफा युद्धविराम घोषित कर दिया था तथा मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा संघ को सौंप दिया, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी, जिसके कारण विदेशी ताकतों को हस्तक्षेप करने का अवसर मिल गया तथा कश्मीर का बड़ा हिस्सा आज भी पाकिस्तान के कब्जे है। उसी जमीन पर आतंकी प्रशिक्षण चलते हैं ।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री माखनसिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा, राज्यसभा सदस्य मायासिंह, वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग, राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा, प्रदेश भाजपा के मंत्री रामेश्वर शर्मा, भाजयुमो के अध्यक्ष विश्वास सारंग, बीडीए अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक संजर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य आलोक शर्मा, आदि मौजूद थे।

महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह, शैलेंद्र शर्मा, पार्षद अनिल अग्रवाल, आशाराम शर्मा, पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: