bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

चुनाव नहीं लड़ेंगे ओमप्रकाश माथुर

जयपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने साफ तौर से कह दिया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी वसुंधरा राजे को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करेगी।

माथुर ने सोमवार को अमरनाथ मामले में गिरफ्तारी कार्यक्रम से पहले कहा कि उन्होंने चुनाव लड़वाए हैं और आगे भी लड़वाएंगे। पार्टी में पांच स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से फीडबैक लिया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और दो अन्य स्तरों पर जानकारियां ली जा रही हैं।

इस फीडबैक में क्या जानकारी ली जा रही है, इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया। माथुर ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन का अभी समय नहीं आया है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी भी अगर मानदंडों को पूरा करेंगे तो पद पर रहते हुए ही चुनाव लड़ सकेंगे।

माथुर ने बताया कि चुनाव में दो तरह की तैयारियां चल रही हैं, पहली तकनीकी और दूसरी राजनीतिक। तकनीकी तैयारी तो लगभग पूरी हो चुकी है। वैसे इसकी तैयारियां 15 अगस्त के बाद ही की जाएंगी। उन्होंने कहा कि डॉ. दिगंबर सिंह और भरतपुर के सांसद विश्वेंद्र सिंह के बीच कोई विवाद नहीं है। यह सब मीडिया का ही फैलाया हुआ है।

मंत्री के खिलाफ आक्रोश संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह आक्रोश नहीं जोश था, चुनाव आ रहे हं,ै इसलिए सभी के समर्थक अपने अपने नेता के पक्ष मे नारे लगाते ही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: