News
Chhattisgarh
Raipur Raipur सुकमा. दोरनापाल से 17 किमी दूर अरलमपल्ली इलाके में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुई मुठभेड़ में एसटीएफ और एसपीओ की टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। इनमें दो महिलाएं हैं।
दोरनापाल थाने से सोमवार तड़के पुलिस पार्टी गश्त पर निकली थी। कुमापारा पहाड़ी के पास पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालकर जवाबी गोलीबारी की।
बस्तर रेंज के आईजी एएन उपाध्याय ने बताया कि घंटे भर चली फायरिंग में नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे जंगल में भाग गए। इलाके की सर्चिग में तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव मिले।
मृतक 20 से 25 साल के हैं। शवों के पास तीन भरमार बंदूकें, तिरपाल, पिट्ठू , राशन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान मिला है। शिनाख्त के लिए शवों को दोरनापाल लाया गया है।