bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

रैना की तलाश में हेलिकाप्टर

रायपुर. बस्तर के जंगलों में लापता हेलिकाप्टर रैना का आज नौवें दिन भी पता नहीं चल सका। अब दंतेवाड़ा में एयरबेस बनाकर उसकी खोज करने का फैसला किया गया है। मंगलवार से चार हेलिकाप्टर तलाशी अभियान में निकलेंगे।

अफसरों ने बताया कि दंतेवाड़ा में बनाए गए बेस में राज्य शासन के अलावा मध्यप्रदेश सरकार का हेलिकाप्टर भी पहुंच गया है। कल एयरफोर्स का हेलिकाप्टर यहां उतरेगा। आंध्रप्रदेश के डीजीपी ने भी अपना हेलिकाप्टर खोजी अभियान में लगाने का ऐलान किया है। इसे कल हैदराबाद से यहां भेजा जाएगा और अभियान में लगाया जाएगा।

अब तक राज्य शासन और मध्यप्रदेश के हेलिकाप्टर में जुटे थे। मौसम खुलने की वजह से अधिकारियों को अनुमान है कि अभियान में अच्छी मदद मिलेगी। सचिव विमानन अनिल टुटेजा ने बताया कि हेलिकाप्टर की खोज जारी है।

उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त की दोपहर हैदराबाद से जगदलपुर के लिए निकला हेलिकाप्टर रैना आंध्रप्रदेश और बस्तर की सीमा पर लापता हो गया। तब से इसकी खोज जारी है। इसमें चालक दल के चार सदस्य सवार थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: