अजमेर. जिले के निकायों को बारहवें वित्त आयोग के तहत 174 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। स्वायत्त शासन विभाग ने राज्यस्तर पर 12 वें वित्त आयोग के तहत 29. 65 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इसमें से जिले को 173.98 लाख रुपए आवंटित किए गए। विभाग के आदेश के अनुसार अजमेर नगर निगम को 90.63 लाख, ब्यावर नगर परिषद को 23.13 लाख, किशनगढ़ पालिका को 33.47 लाख, केकड़ी को 9.84 लाख, पुष्कर को 4.26 लाख, सरवाड़ को 4.67 लाख तथा बिजयनगर को 7.98 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।
विभाग ने राजस्थान अरबन इंफ्रॉस्ट्रक्चर फाइनेंस एंड डवलपमेंट कॉपरेरेशन (रूडिफको) को संबंधित निकायों को राशि आवंटित करने को कहा है।
विगत वर्ष राज्यस्तर पर अजमेर नगर परिषद को आवंटित राशि के लोडर, ट्रैक्टर, ऑटो-ट्रीपर तथा अन्य वाहन खरीद कर भिजवा दिए थे। परिषद स्तर पर मुख्यालय द्वारा की गई इस खरीद का विरोध जताया गया था।