bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

पुलिस प्रशासन चौकस

बीकानेर. मुख्य स्वाधीनता दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के बीकाने आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने बैठके लीं, कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के लिए कहा है

आईजी (सुरक्षा) ने किया निरीक्षण
मुख्य स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान जहां-जहां मुख्यमंत्री वसुंधराराजे जाएंगी, उन सभी स्थानों का आईजी (सुरक्षा) के. नरसिम्हाराव ने निरीक्षण किया। आईजी (सुरक्षा) रविवार की रात को बीकानेर आ गए थे और उन्होंने बीकानेर रेंज के आईजी राजीव शर्मा से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बातचीत की।

सोमवार को आईजी नरसिम्हाराव ने रेंज आईजी शर्मा, एसपी हवासिंह घुमरिया, इंटेलीजेंस के अधिकारी व बम निरोधक दल के इंचार्ज विनोद शर्मा के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वे मुख्य समारोह स्थल राजकीय स्टेडियम भी गए और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस लाइन में बम निरोधक दल के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया। आईजी (सुरक्षा) ने इंटेलीजेंस के अधिकारियों की मीटिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति और उपलब्ध स्टाफ, साधन-सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक टिप्स भी दिए।

एसपी ने ब्रिफिंग की

एसपी हवासिंह घुमरिया ने पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा को लेकर बाहर से पुलिस अधिकारियों की मीटिंग और उन्हें ब्रीफ किया। मुख्य स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान जहां-जहां मुख्यमंत्री वसुंधराराजे जाएंगी, सुरक्षा की दृष्टि से उन कार्यक्रम स्थलों का प्रभारी एएसपी स्तर का अधिकारी होगा।

सोमवार को एसपी घुमरिया ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले व बाहर से आए सभी एएसपी, डीवाईएसपी की मीटिंग ली और पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया। बाद में सभी पुलिस अधिकारी उन प्वाइंट्स पर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हैं। मौके पर एसपी ने अधिकारियों को ब्रीफ किया। बाद में वे डी-ब्रिफिंग के लिए राजकीय स्टेडियम पहुंचे।

स्टेडियम में पुलिसकर्मियों ने टेटू-शो, घोड़ों व मोटरसाइकिल पर करतब का पूर्वाभ्यास किया। स्वाधीनता दिवस पर टेटू-शो में पुलिसकर्मी नीले और लाल रंग की रोशनी से करतब दिखाकर छटा बिखरेंगे।

सिटी में रहेंगी फिक्स पिकेट्स
बीकानेर. मुख्य स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान शहरी में सुरक्षा के लिए 32 स्थानों पर फिक्स पिकेट्स रहेंगी। शहरी में सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सीओ सिटी मुरलीधर किराड़ू होंगे। प्रमुख बाजार, चौराहे, संवदेनशील स्थान व मंदिर-मस्जिदों को चिह्न्ति किया गया है। ऐसे 32 स्थानों पर फिक्स पिकेट्स तैनात रहेंगी जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ ही आरएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा पुलिस की फ्लाइंग लगातार शहर में घूमती रहेंगी। शहरी क्षेत्र के सभी थानाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला, सराय, मुसाफिखानों में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे।

इंटेलीजेंस के लोग भी शहरी क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे। चिह्न्ति स्थानों पर इंटेलीजेंस व पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात रहकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सीओ सिटी किराड़ू ने शहरी क्षेत्र के एसएचओ को सुरक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: