bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

सवा सात लाख का ‘0001’

जालंधर. car1 अपनी आलीशान गाड़ियों के लिए अतिविशिष्ट नंबर हासिल करने की होड़ दीवानगी की हद तक बढ़ती जा रही है।

पंजाब के बढ़ते नवधनाढ्यों में यह दीवानगी सोमवार को देखने को मिली जब नीलामी में वीवीआईपी नंबर 0001 की बोली सवा सात लाख रुपए में छूटी। यह नंबर खरीदा सन्नी कपिला सिंह ने, वह भी प्रवीण चौधरी की सवा दो करोड़ की बेंटले कार के लिए। यह पूरे पंजाब में सबसे ऊंची बोली मानी गई है।

जालंधर जिला परिवहन कार्यालय में गहमागहमी के माहौल में हुई बोली के दौरान प्रवीण चौधरी की तरफ से सन्नी कपिला 0001 की बोली देने के लिए मौजूद थे। जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई परिवहन अधिकारियों की बांछें खिलती गईं, लेकिन जब बोली 5 लाख से भी ऊपर चली गई तो वे भी हैरान रह गए।

11 साल का जेम्स बॉड : बोली के बाद डीटीओ कलेर ने बताया कि 0002 से लेकर 0009 तक की बोली तो लाख के भीतर ही रही लेकिन ‘जेम्स बांड का 0007’ अढ़ाई लाख रुपए में बिका।

जेम्स बॉड का नंबर 007 है, लेकिन गाड़ियों के नंबरों में दो नहीं तीन शून्य होते हैं। 0001 की बोली में भी पूरी रुचि दिखा रहे गुरप्रीत सिंह अपने बेटे 11 वर्षीय गुरबाज सिंह के साथ ‘ऑडी’ कार के 0007 नंबर के लिए बोली को अढ़ाई लाख रुपए तक ले गए। बोली फाइनल होने पर गुरबाज ने ही हस्ताक्षर किए।

कौन सा नंबर कितने में
0002 : 53 हजार
0003 : 35 हजार
0004 : 60 हजार
0005 : 95 हजार
0009 : 85 हजार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: