bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

इस बार श्रीलंका को धो देंगे

बेंगलूर.mahendra भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट श्रृंखला में पराजय के दंश को पीछे छोड़ते हुए १८ अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताया है।

धोनी ने श्रीलंका जाने वाले खिलाड़ियों के लिए यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास सत्र की समाप्ति परमंगलवार को कहा कि टीम इंडिया वनडे सीरीज में साहसिक प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेताब है। टीम इंडिया श्रीलंका में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली २-१ से मिली हार के बारे में पूछने पर इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि गेंदबाजी में अंतर के कारण हमें श्रीलंका के खिलाफटेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी लेकिन वनडे टीम पूरी तरह अलग है आप टेस्ट टीम की तुलना वनडे टीम से नहीं कर सकते।

श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस से निपटने के लिए मेहमान टीम की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। इंतजार कीजिए और देखते जाइए।

घायल सचिन तेंदुलकर के टीम से बाहर होने केबारे में भारतीय कप्तान ने कहा कि कोई भी अन्य खिलाड़ी सचिन का स्थान नहीं ले सकता है, लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन करके उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले वनडे के विशेषज्ञ बल्लेबाज और उपकप्तान युवराज सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना, विराट कोहली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करने के अलावा यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के जिम में जोर आजमाइश की।

सचिन के स्थान पर टीम में शामिल किए गए एस बद्रीनाथ सुबह बाकी टीम के साथ अभ्यास में शामिल हुए। ये खिलाड़ी बुधवार को यहां से कोलंबो के लिए रवाना होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: