bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हॉस्टल का निर्माण अगले महीने से

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भोपाल मे बनने वाले एम्स जैसे अस्पताल के हॉस्टल और घरों का निर्माण कार्य अगले महीने से शुरू करने का मन बनाया है, जबकि अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के निर्माण की तिथि तय करने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में योजना प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई है।

समिति इस बैठक में अस्पताल निर्माण संबंधी औपचारिकताओं के अध्ययन के बाद निर्माण की औपचारिक तिथि को मंजूरी देगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव के मुताबिक हॉस्टल और घरों के निर्माण को पूरा होने मंे करीब 18 महीने का समय लगेगा। यह कार्य एक बार शुरू होने के बाद समाप्ति पर ही रुकेगा। इसे स्टार्ट टू फिनिश योजना के तहत क्रियान्वित किया जाएगा।

एक बार यह कार्य पूरा हो जाने पर यहां के लिए डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी प्रस्तावित है। जब इन लोगों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी उसी दौरान अस्पताल परिसर के निर्माण को भी शुरू कर दिया जाएगा। जिससे वर्ष 2009-2010 के बीच यहां पर अस्पताल कार्य करना शुरू कर दे।

अधिकारियों के मुताबिक भोपाल में 850 बेड वाला एम्स प्रस्तावित हैं। जबकि यहां पर शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटें होंगी। अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य निर्माण पर करीब 332 करोड़ रुपए के प्रारंभिक खर्च का आकलन किया गया है।

इस तरह के पांच अन्य अस्पताल पटना बिहार, भुवनेश्वर उड़ीसा, रायपुर छत्तीसगढ़, जोधपुर राजस्थान और ऋषिकेश उत्तरांचल मंे बनाए जाने हैं। राजग शासनकाल मंे इन अस्पतालांे की रुपरेखा बनाई गई थी, जिसे यूपीए सरकार ने वर्ष 2006 में कैबिनेट की मंजूरी दी।

इस वर्ष 17 जुलाई को इन अस्पतालों के निर्माण में तेजी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सेल की स्थापना को कैबिनेट की मंजूरी दी। इन सभी अस्पतालों मंे 39 स्पेशिलिटी-सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सा सेवा उपलब्ध होंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: