bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

महात्मा गांधी पर बनेगा धारावाहिक

मुंबई.बापू ने पूरी जिंदगी सत्य और अहिंसा को अपना संबल बनाकर बहादुरी के साथ अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उनकी बातें आज के समय में भी प्रासंगिक है और इसी बात को ध्यान में रखकर यूटीवी प्रोडक्शन हाउस और स्मृति ईरानी मिलकर महात्मा गांधी के जीवन पर एक डेली सोप ओपेरा बनाने का फैसला किया है।

इस डेली सोप ओपेरा में उनके सत्य की खोज यात्रा को बताने का प्रयास किया जाएगा और उनकी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को विस्तार के साथ दिखाया जाएगा।

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई भारतीय प्रोडक्शन हाउस वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर एक बड़े डेली सोप ओपेरा पर काम कर रहा है। इस संबंध में यूटीवी प्रोडक्शन हाउस यूके और यूएस के ब्राडकास्टर के साथ बातचीत कर रहा है।

महात्मा गांधी ने एक पति ,एक पिता और एक पारिवारिक व्यक्ति के रूप में रहते हुए जो त्याग किया है उसे बेशक पहले फिल्माया जा चुका है लेकिन हम उनके परिवार द्वारा जो त्याग किया गया है और जो अभी तक किसी ने नहीं फिल्माया है उसे बताने का प्रयास करेंगें।स्मृति ईरानी

यूटीवी हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करता रहा है। स्मृति मेरे पास जब यह प्रोजेक्ट लेकर आई तो मुझे यह बेहद आकर्षक लगा। गांधी जी २क्वीं सदी के महानायकों में से एक हैं और उन की जिंदगी पर डेली साप ओपेरा बनाना काफी चुनौतीपूर्ण दायित्व है।अजीत, सीईओ, यूटीवी टेलीविजन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: