bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

विकास की इबारत

भोपाल. मप्र के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) विभाग की मानें तो बड़वई में आईटी पार्क के निर्माण से भोपाल और यहां के बाशिंदों की तकदीर बदलने वाली है। यहां लगभग 46 हजार नए पद सृजित होंगे और भोपाल में लगभग 36 करोड़ 80 लाख रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त खर्च होगा।

आईटी पार्क के लिए राज्य शासन ने यूनीटेक कंपनी का टेंडर फाइनल किया है। शासन ने इस कंपनी द्वारा आईटी पार्क बनाने के बाद भोपाल के होने वाले विकास का जो आंकलन किया है उसके अनुसार यहां आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले 46 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आईटी प्रोफेशनल्स की औसत आय लगभग दस हजार रु. आंकी गई है।

बंगलूर के आईटी प्रोफेशनल्स की लाइफ स्टाइल का अध्ययन करने पर राज्य शासन ने यह पाया कि यह लोग अपनी आय का 70 से 80 प्रतिशत खर्च करते हैं। इसमें कार व मकान के लिए बैंक से लिया गया लोन भी शामिल रहता है। इसके बावजूद यह आय की 40 प्रतिशत राशि खान-पान, बच्चों की पढ़ाई व रहन-सहन पर खर्च करते हैं। इस तरह इन्हें वेतन के रूप में मिलने वाले कुल 46 करोड़ रु. में से 32 करोड़ प्रतिमाह भोपाल के बाजार में आएगा, जिससे भोपाल की आर्थिक विकास होगा।

ऐसा बनेगा आईटी पार्क
यूनीटेक कंपनी को राज्य शासन ने 180 एकड़ भूमि दी है। इसमें से 90 एकड़ पर कंपनी प्रोसेसिंग जोन बनाएगी। शेष 90 एकड़ भूमि पर कंपनी सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। इसमें आवास, शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार होटल और सर्विस अपार्टमेंट बनेंगे।

नियम व शर्ते
>> कंपनी करार के बाद पांच साल में निर्माण कार्य पूरा करेगी।
>> राज्य शासन को कंपनी जमीन के बदले में 61 करोड़ रु. किस्तों में देगी।
>> जमीन पर कब्जा मिलने के बाद कंपनी राशि का भुगतान 12 किस्तों में करेगी।
>> 99 साल बाद कंपनी को दी गई भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मप्र सरकार को वापस मिलेगी।

कंपनी से दो सप्ताह में एग्रीमेंट कर लिया जाएगा। कंपनी को भारत सरकार के पर्यावरण विभाग से अनुमति दिलाने की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है और लगभग दो माह में अनुमति मिलने की उम्मीद है।
- एलके तिवारी, एजीएम, एमपीएसईडीसी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: