इंदौर. आईआईएम अहमदाबाद के प्रो. एन. रविचंद्रन को बुधवार को आईआईएम इंदौर का डायरेक्टर चुना गया। बुधवार को दिल्ली स्थित द्रूरसंचार भवन के बोर्ड रूम में चयन समिति द्वारा 10 लोगों के इंटरव्यू लिए थे। इनमें से प्रो. एन. रविचंद्रन को चुना गया।
वे डायरेक्टर पद स्वीकार नहीं करते हैं तो उनकी जगह आईआईएम बेंगलुरू के प्रो. डॉ. रवि कुमार को यह पद मिलेगा। चेअरमेन एल. एन. झुनझुनवाला ने कहा मुझे खुशी है आईआईएम इंदौर को युवा, डायनामिक व महत्वाकांक्षी डायरेक्टर मिला है। प्रो. रविचंद्रन आईआईएम अहमदाबाद में प्रोडक्शन एंड क्वान्टेटिव मैथ्ड्स के प्रोफेसर है।