bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

हिंडौन लूट का मुख्य आरोपी पकड़ा गया

जयपुर. हिंडौन में बैंक कैशियर की हत्या कर 10 लाख रुपए लूटने के मामले में मुख्य आरोपी सोनू उर्फ संकल्प शर्मा को करौली पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह उत्तराखंड के चमौली जिले के बद्रीनाथ धाम में पकड़ा गया।

पुलिस ने उसके पास से 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और लूट के रुपए से खरीदी गई कार बरामद की। सह आरोपी शिव कुमार जैन को पुलिस पहले पकड़ चुकी है।

मुख्य आरोपी सोनू ने 8 जुलाई को जितेन्द्र गुर्जर व शिव कुमार जैन के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा के केशियर महेश सांगी की हत्या कर 10 लाख रुपए लूट लिए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: