जयपुर. सेरोगेट मदर से जन्मी माझी की ओर से अब सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई गई है। याचिका में माझी ने प्रार्थना की कि उसे उसकी दादी एमिको के साथ ही रहने दिया जाए। इसके अलावा उसे कहीं भी यात्रा करने की छूट दी जाए। माझी को सबसे छोटी याचिकाकर्ता माना जा रहा है।
जन्म 25 जुलाई 2008 को हुआ था और वह केवल 20 दिन की है। गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के एक गैर सरकारी संगठन सत्या की ओर से दायर याचिका पर बुधवार को केन्द्र एवं राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए माझी को 4 सप्ताह में कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे।