News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.
स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल भी जोश व उमगं से भरी रही। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी व एसपी वीके सूर्यवंशी ने बुधवार को एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित रिहर्सल की निरीक्षण किया और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।
रिहर्सल में डमी मुख्य अतिथि की भूमिका संयुक्त कलेक्टर शिवराज वर्मा ने निभाई। रिहर्सल के दौरान सभी रस्में विधिवत निभाईं गई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड की रिहर्सल की गई। विशेष तौर पर डॉग शो में बीएसएफ के राष्ट्रीय श्वान दस्ते नें शानदार प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षित डॉग्स द्वारा रिंग से छलांग लगाने का प्रदर्शन देखकर वहां उपस्थित अधिकारियों ने तालियों बजाकर प्रशंसा की। पहली बार परेड में शामिल हो रही सीआरपीएफ की टुकड़ी का नेतृत्व टोलीनायक प्रसाद के ने किया। इसके अलावा बीएसएफ, एसएएफ, डीईएफ, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट,गाइड की टुकड़ियों नें भी परेड रिहर्सल में भाग लिया।
सांस्कृतकि कार्यक्रमों में एएमआई शिशु मन्दिर के स्टूडेन्ट्स ने समूह गान व सनातन धर्म कन्याविद्यालय के स्टूडेन्ट्स ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, एसपी वीके सूर्यवंशी ने तैयारियों का जायजा लिया।