bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

70 लाख के हीरे गायब

रायपुर. कोलकाता के डायमंड कारोबारी निखिल जैन का लेटर बैग काटकर किसी ने 70 लाख रुपए के हीरा जड़ित जेवर गायब कर दिए। मामले की शिकायत देर रात जीआरपी में की गई। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रेन में सफर के दौरान जेवर चोरी हुए।

जीआरपी पुलिस के अनुसार निखिल डायमंड और सोने की ज्वेलरी सप्लाई का काम करते हैं। वह आजाद हिंद एक्सप्रेस से आज दोपहर 12.30 बजे रायपुर आए। वह अपने साथ बैग में हीरे और सोने के जेवर लेकर आए थे। उन्हें सराफा में जेवर छोड़ना था, लेकिन ट्रेन से उतरते ही वह आटो लेकर अपने परिचित आरएमएस कालोनी निवासी अजय जैन के यहां चले गए। वहां उन्होंने अपना लेदर बैग देखा। बैग नीचे से कटा हुआ था और हीरे जड़ित ज्वेलरी के बाक्स गायब थे। इसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई गई है।

बैग कटा देखकर वे हड़बड़ा गए। अपने मित्रों के साथ उन्होंने आटो वालों की तलाश की। फिर रास्ते में जहां-जहां रुके, पतासाजी की। उन्हें शक है कि ट्रेन में ही किसी ने बैग काटा है। बेध्यानी में वह ध्यान नहीं दे पाए। इसलिए रात में उन्होंने जीआरपी में मामले की शिकायत की। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: