bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

हेलिकाप्टर की तलाश में निकले दल का संपर्क टूटा

दंतेवाड़ा. लापता हेलिकाप्टर की तलाश में बुधवार को मिरतूर थाने से पैदल निकली पुलिस पार्टी की चिंता अफसरों को सता रही है। दुर्गम इलाके में घुसी फोर्स का संपर्क शाम को मुख्यालय से टूट गया।

दल में सीआरपीएफ, डीएफ और एसपीओ समेत 70 से ज्यादा जवान हैं। फोर्स की पोजीशन इस वक्त कहां है, अधिकारी भी नहीं बता पा रहे। ग्रामीणों ने मंगलवार को भैरमगढ़ इलाके के ग्राम हकवा के पास की पहाड़ी पर हेलिकाप्टर का मलबा होने की सूचना दी थी।

उक्त पहाड़ी तक पहुंचने के लिए जवानों को कम से कम 25 किमी पैदल चलना पड़ेगा। रास्ते में छोटे नदी-नालों में बाढ़ आई हुई है। फोर्स के साथ मीडिया से जुड़े कुछ लोग भी निकले थे, लेकिन दुर्गम मार्ग को देख वे लौट गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: