bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मल्लिका प्लेबॉय मैगजीन में?

हॉट सीन और बोल्ड तसवीर देने के लिए विख्यात अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अब पुरूषों को अपनी कामुक अदाओं से रिझाने आ रही हैं। जी हां मल्लिका शेरावत प्रसिद्ध मैगजीन "प्लेबॉय" में अपने रूप का ज्लवा दिखाने जा रही हैं।

प्लेबॉय मैगजीन में बोल्ड तसवीरों के लिए मल्लिका शेरावत को आमंत्रण मिल चुका है लेकिन उनकी तरफ से अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्लेबॉय मैगजीन में मल्लिका का आकर्षित और बोल्ड सीन गरमा-गरम पोस्टर के रूप में हंगामा बरपा सकता है।

अगर मल्लिका प्लेबॉय मैगजीन के लिए फोटो शूट का आमंत्रण स्वीकार कर लेती हैं तो इससे उनको अंतराष्ट्रीय फिल्म जगत में खासी प्रसिद्धि मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले वे जैकी चैन के साथ "मिथ फिल्म" में छोटी सी भूमिका के दम पर पहले ही काफी नाम कमा चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार इस मैगजीन में हॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावां अन्य विदेशी सेक्सी मॉडल की तसवीरें भी नजर आएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: