bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

फिर हाथ आई निराशा

बीजिंगअंजलि भागवत और अवनीत कौर सिद्धू का ओलिंपिक सफर निराशाजनक रहा और दोनों 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन निशानेबाजी में गुरुवार को फाइनल में क्वालीफाई करने में भी नाकाम रहीं। ४३ निशानेबाजों के बीच अंजलि ३2वें और अवनीत ४२वें नंबर पर रहीं। इससे पहले अंजलि १क् मीटर एयर राइफल में २९वें और अवनीत 39वें नंबर पर रही थीं।

गुरुवार को 50 मीटर राइफल 3 स्पर्धा में अंजलि ने एथेंस ओलिंपिक के अपने स्कोर से भी 4 कम अंक बनाए। पहले राउंड में प्रोन में ९४, स्टैं¨डग में ९३, नी¨लग में ९६ अंक बनाने के साथ ही उनकी किस्मत का फैसला लगभग हो चुका था। दूसरे राउंड में अंजलि ने प्रोन में ९७, स्टैं¨डग में ९६ और नी¨लग में ९५ अंक बनाए।

वहीं, इस साल की अजरुन पुरस्कार विजेता अवनीत प्रोन में कुल 190 (85, 95) , स्टैं¨डग में १८३ (90, 93) और नी¨लग में १७९ (87, 92) अंक ही बना सकीं और सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की सूसन मैकक्रीडी से आगे रहीं।

दोनों निशानेबाजों ने स्पर्धा के बाद संवाददाताओं से बातचीत नहीं की। भारतीय टीम के हंगरियन कोच लाजलो जुसाक ने कहा कि पिछले दो साल में कारतूस की तंगी की वजह से इन निशानेबाजों को अभ्यास का पूरा मौका नहीं मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: