भोपाल.प्रदेश के 8 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति के शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें आईजी एसएएफ विजय यादव भी शामिल हैं, जिन्हें तीसरी बार शौर्य पुरस्कार प्राप्त हुआ।
वे प्रदेश के एकमात्र पुलिस अफसर हैं, जिन्हें तीन बार यह सम्मान मिला है। प्रदेश के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक और 16 अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
जिनको मिला शौर्य पदक: आईजी विजय यादव, डीआईजी डीसी सागर, एसपी डा.हरिसिंह यादव, निरंजन बी.वायंगणकर, दो निरीक्षक केडी सोनकिया और सतीश दुबे सहित मरणोपरांत वीएस भदौरिया।