bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

राखी का जलवा

आमतौर पर बॉलीवुड में किसी ऑडियो रिलीज समारोह में फिल्म के मुख्य कलाकार या संगीत निर्देशक और गीतकार ही छाए रहते हैं, लेकिन फिल्म ‘1920’ के ऑडियो रिलीज में राखी सावंत का जलवा देखते ही बनता था। पूरे समारोह में राखी की ही चर्चा होती रही और राखी को देखने के लिए लोग लालायित दिखे।

पिछले दिनों विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म ‘1920’ का ऑडियो रिलीज समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में पता चला कि राखी फिल्म के शुभा मुद्गल द्वारा गाए ‘बिछुआ’ गाने पर परफॉर्म करने वाली हैं। इस खबर के बाद खचाखच भरे हॉल में सिर्फ राखी के नाम की ही चर्चा होने लगी। फिल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा केंद्रीय किरदार निभा रही हैं। इसी समारोह में मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने फिल्म में ‘वादा तुमसे है वादा’ एक गीत गाया है।

लेकिन समारोह में पंडित जसराज समेत फिल्म के युवा कलाकारों पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा था। सभी को राखी का इंतजार था। आलम यह रहा कि राखी के जबरदस्त परफॉर्मेस के बाद ‘वंस मोर.. वंस मोर’ की आवाज गूंजने लगी। यही नहीं पंडितजी के हाथों ऑडियो रिलीज के वक्त भी राखी के नाम का ही शोर उठता रहा। इस पर राखी ने बताया, ‘मुझे अपनी डिमांड सुनकर अच्छा तो लगा, लेकिन पंडितजी जैसे महान लोगों को ज्यादा तवज्जो नहीं देना भी गलत है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: