bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

खुद को बिग बी समझने लगी हूं

नई दिल्ली.अभिनेत्री बिपाशा बसु फिल्म ‘बचना-ए-हसीनो’ की शूटिंग के दौरान अपने सह-कलाकारों की ओर से सबसे ज्यादा सीनियर कलाकार कहे जाने से काफी दुखी हैं। हाल ही में अपनी इस फिल्म की प्रमोशन के लिए राजधानी आई बिपाशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि अपने सह-कलाकारों की ओर से सीनियर शब्द सुनकर वह खुद को अमिताभ बच्चन की तरह महसूस करने लगी हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं, जो एक फिल्म पुराने हैं।

इसके अलावा मिनिषा लांबा और कुणाल कपूर हैं जो मेरे जितने अनुभवी नहीं हैं। शायद इसीलिए सब लोग सैट पर मुझे सीनियर एक्ट्रैस कहकर चिढ़ाते थे। इस कारण मैं खुद को बिग बी की तरह महसूस करने लगी। मैं मानती हूं कि भले ही मेरे सह-कलाकार मुझसे कम अनुभवी हैं लेकिन वे जो भी करते हैं, उसके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से पता है।’ इस फिल्म में बिपाशा राधिका नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो रांची की रहने वाली है और मुंबई आकर नाम कमाना चाहती है। हालांकि मुंबई आकर उसके सपने पूरे नहीं हो पाते हैं और वह श्यामक डावर के डांस ग्रुप की सदस्य बनकर रह जाती है।

राधिका के किरदार के बारे में बिपाशा ने बताया कि यह किरदार उनके बेहद करीब है क्योंकि राधिका भी उनकी तरह अपने काम और रिलेशनशिप के बीच कोई समझौता नहीं करना चाहती है। बकौल बिपाशा उन्हें फिल्म में काम करके बहुत मजा आया क्योंकि इस फिल्म में उनका लुक अब तक की फिल्मों से अलग है। राधिका हर स्टाइल के कपड़े पहनती है। हर किस्म के बैग और गहने खरीदती है और दूसरों से अलग स्टाइल रखती है।इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में हुई है और इटली में शूटिंग का अनुभव बिपाशा के लिए यादगार रहा। उन्होंने कहा कि इटली में उन्हें उनके कपड़ों के लिए लोगों ने काफी अच्छे कमैंट्स दिए। भले ही बिपाशा फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका और मिनिषा के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाई थीं लेकिन इस फिल्म ने उन्हें सिद्धार्थ और रणबीर के रूप में दो अच्छे दोस्त दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: