bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

टीम इंडिया ने श्रीलंका में मनाया जश्न ऐ आजादी

श्रीलंका.टीम इंडिया ने भी आज श्रीलंका में कप्तान धोनी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया है । भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक समारोह में देश के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया है।

इस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान गाया गया साथ ही कप्तान धोनी ने टीम को संबोधित भी किया है। धोनी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा है कि वे भारतीय जनता के साथ आजादी के जश्न में शामिल हो रहे है और स्वतंत्रता सग्राम के दौरान शहीद हुए देशभ क्तों को याद कर रहे हैं।

धोनी ने अपने स्कूल दिनों के दौरान होने वाले घ्वजारोहण को भी याद किया ओर कहा कि वे स्कूल के दिनों में इस उत्सव को धूमधाम से मनाते थे ओर साथ ही इस दिन मिलने वाले स्वीट़स का भी भरपूर आन्नद उठाते थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: