Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
ब्रिटेन की ख्यातनाम टीवी सेलिब्रिटी जेड गुडी आज भारत पहुंच गई है। वे भारत में शुरू होने जा रहे बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए भारत आई है। नए टीवी चैनल कलर्स पर शीघ्र शुरु होने वाले बिग बॉस में शिल्पा शेट्टी होस्ट है।
गौरतलब है कि 2007 में यूके में प्रशारित बिग ब्रदर शो में जेड गुडी ने शिल्पा शेट़टी पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद अच्छा खासा विवाद हुआ था । बाद में खुद जेड गुडी ने इस पूरे विवाद पर खेद प्रकट करते हुए कहा था कि इस विवाद से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी दु:ख पहुंचा था।