bhaskar Web English
HomeNewsNational National

हेलीकॉप्टर गिरा, दो मेजर व एक जवान की मौत

जम्मू. सेना का एक हेलीकॉप्टर लद्दाख के समीप दुर्घनाग्रस्त हो गया, जिससे दो मेजर और एक जवान की मौत हो गई। सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। मेजर एस गणपति और मेजर पद्मनाभन शुक्रवार को एक घायल जवान ई नरसैह को लेने लद्दाख गए थे।

वहां से लेह लौटते समय हेलीकॉप्टर का एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। बाद में हेलीकॉप्टर का मलवा पूर्वी लद्दाख के पहाड़ी र्दे में पाया गया है। दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: