bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

आमिर ने मुझे आउट कराया : फैजल

खबर है कि फैजल इस रियलिटी शो से बाहर हो गए हैं। गुजरे वर्ष में फैजल अपने भाई आमिर को कई बार विवादों में घेर चुके हैं। इसी के तहत उन्होंने कलर्स चैनल, जो नेटवर्क 18 और वाइकॉम का संयुक्त उपक्रम है, पर आरोप लगाया है कि नेटवर्क 18 की मुख्य अधिकारी वंदना मलिक, इमरान की प्रेमिका अवंतिका की मां हैं और आमिर ने वंदना पर जोर डालते हुए मुझे शो से बाहर करवाया है।

कुछ दिन पहले ही मैंने शो में हिस्सा लेने का कांट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन अब मुझे चैनल की ओर से बताया गया है कि मैं शो का हिस्सा नहीं बन सकता। इससे मुझे बहुत आश्चर्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट होने और शो शुरू होने के बावजूद आमिर ने मुझे बाहर करवा दिया है। मुझे लगता है कि मेरे होने से आमिर को अपनी पोल खुलने का डर था, इसलिए उन्होंने यह काम किया है। क्या चैनल के अधिकारियों ने आपको शो से बाहर करने की कोई वजह बताई है, यह पूछने पर फैजल ने कहा, चैनल के अधिकारियों ने बताया कि मेरी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

यह बात सच नहीं है। अब मैं चैनल को अदालत में घसीटने वाला हूं। पहले मैं सेशन कोर्ट जाऊंगा और वहां न्याय नहीं मिला तो मैं सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। उन्होंने मुझे बाहर करने की जो वजह बताई है, वह बिलकुल गलत है। फैजल को पूरा यकीन है कि इसके पीछे भाई आमिर का ही हाथ है।

आमिर ऐसा क्यों करेंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा-

इस शो से दर्शकों को असली फैजल के दर्शन होगें और आमिर को अपनी पोल खुलने का डर था। फैजल तो यहां तक कह रहे हैं कि उनके पास कुछ फिल्मों के निर्देशन का ऑफर भी आया था, लेकिन शो की वजह से उन्हें मना करना पड़ा। उन्होंने कहा किअब मैं फिर से उन प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करूंगा। जो मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है उसे मैं सबक सिखाकर रहूंगा। ऊपर भगवान बैठा है और वह सब देख रहा है। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: