Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबईरणबीर कपूर की ‘बचना ..’ का जबरदस्त प्रचार किया जा रहा है। फिल्म के सारे ही सितारे छोटे परदे के कार्यक्रमों में पधारकर इसे प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में हुई बातचीत में रणबीर ने बताया कि फिल्म में एक और लव ट्रैक था जो लंबाई ज्यादा होने से काट दिया गया है।
अब पता चला है कि यह चौथी नायिका और कोई नहीं, बल्कि कैटरीना कैफ थीं। इस फिल्म से रोल कटने की वजह से नाराज कैटरीना को यशराज बैनर ने भरपाई के लिए अपनी दूसरी फिल्म में नायिका बनने का ऑफर दिया है।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, मूल कहानी के मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर की जोड़ी चार नायिकाओं के साथ बनाई गई थी। यह नायिकाएं थीं-बिपाशा बसु, मिनीषा लांबा, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ। और तो और, कैटरीना ने पांच दिन की शूटिंग भी की थी, लेकिन फिल्म जब एडिटिंग टेबल पर आई तब इसकी लंबाई कुछ ज्यादा ही हो रही थी।
इस कारण कैटरीना के ट्रैक पर कैंची चलाने का निर्णय लिया गया। दीपिका, बिपाशा और मिनीषा के ट्रैक बहुत अच्छे बने थे, इसलिए उन्हें फिल्म में शामिल करने का निर्णय लिया गया। कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए फिल्म में कैटरीना और रणबीर का असफल प्रेम ट्रैक शामिल किया गया था। इसे हटाने के आदित्य चोपड़ा के निर्णय के बाद कैटरीना काफी नाराज हुईं, उनकी नाराजगी दूर करने के लिए आदित्य ने उन्हें यशराज बैनर की नई फिल्म में नायिका बनाने का वादा किया है। हालांकि कैटरीना इस समय रणबीर के साथ दो फिल्में कर रही हैं।