Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
‘उमरिया कइली तोहरे नाम’ पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है, जिसमें स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने एक नहीं, दो नहीं, पूरे तीन गीत गाए हैं।फिल्म के निर्माता-निर्देशक आरएस दुबे ने बताया कि लताजी ने इसके पहले भी भोजपुरी में गाने गाए हैं, लेकिन हमारी फिल्म के जरिये दर्शकों को अरसे बाद भोजपुरी फिल्म में उनकी आवाज सुनने का मौका मिलेगा। फिल्म की योजना बनाते समय ही हमने इसके संगीत पर खास तौर पर ध्यान केंद्रित किया था। हम चाहते थे कि इस फिल्म का संगीत सर्वश्रेष्ठ हो, इसलिए राम-लक्ष्मण को संगीतकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राम-लक्ष्मण की जोड़ी मिट्टी से जुड़ा संगीत देने में माहिर है। जब हमने लताजी से संपर्क कर गाने का आग्रह किया तो सबसे पहले उन्होंने गाने के बोल पूछे। जब हमने बताया कि यह राधा-कृष्ण का भजन है तो वे तुरंत ही तैयार हो गईं। फिल्म में उन्होंने ‘राधा कृष्ण गोपाल कृष्ण’ भजन दो बार गाया है। एक बार भूपेंद्र सिंह के साथ, तो दूसरी बार कोरस के साथ। इसके अलावा उन्होंने ‘तन गंगा मन प्रेम की धारा’ गाना भी गाया है।
लता, ऊषा और राम-लक्ष्मण की वजह से हमारी फिल्म का संगीत उच्च कोटि का बन पाया है। इनके अलावा उदित नारायण, सुनिधि चौहान, दीपा नारायण, मनोज मिश्रा, इंदी सोनाली और लोकगीत गायक पवन सिंह ने भी फिल्म में गाने गाए हैं। उम्मीद है कि भोजपुरी फिल्म जगत में यह संगीत बड़ा धमाका करेगा।