bhaskar Web English
HomeNewsNational National

आमिर की ‘शिष्टाचार की पाठशाला’

नई दिल्ली.विदेशी पर्यटकों के साथ बढ़ते अभद्र व्यवहार और शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए फिल्म अभिनेता आमिर खान अब देश के टैक्सी ड्राइवरों को शिष्टचार के तौर-तरीके सिखाएंगे। पर्यटन मंत्रालय की इस नई जागरूकता अभियान के तहत हाल ही में ‘अतुल्य भारत’ के ब्रांड एंबेस्डर बनाए गए आमिर को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस के तहत सेवा प्रदाताओं, जैसे टैक्सी ड्राइवरों, गाइड, पोर्टर और बसों के ड्राइवरों को पर्यटकों के साथ सही व्यवहार और स्वयं उन्हें व्यक्तित्व निखारने के हुनर से परिचित करवाया जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेलों पर नजर :

मंत्रालय की मंशा इस अभियान द्वारा लोगों की मानसिकता बदलने की है, ताकि अभद्र व आक्रामक व्यवहार की जगह पर पर्यटकों से मानवीय व ओजपूर्ण व्यवहार हो। माना जा रहा है कि यह नया कदम राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए उठाया गया है।

दोहरा अभियान :

पर्यटन मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी लीना दास ने बताया कि नई योजना में दो अभियान जोड़े गए हैं, जिनमें पहला- विदेशी पर्यटकों के साथ सही व्यवहार और दूसरा, पर्यटक स्थलों को साफ व सुरक्षित रखने की योजना है।

जनभागीदारी भी :

इस अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए मंत्रालय एक पता निश्चित करने वाला है, जहां लोग सीधे तौर से आमिर को सुझाव दे सकेंगे कि विदेशी पर्यटकों को र्दुव्‍यवहार से कैसे बचाया जा सकता है।

गंदगी के खिलाफ अभियान : पर्यटक स्थलों पर गंदगी फैलाने और दीवारों पर लिखने वालों के खिलाफ भी नवंबर के मध्य से अभियान चलाया जाएगा। इसमें निर्देशन राकेश मेहरा और पटकथाकार प्रसून जोशी भी शामिल होंगे।

‘विदेशी पर्यटकों के साथ आम लोगों या टैक्सी डाइवरों व गाइडों जैसे सेवा प्रदाताओं द्वारा छेड़खानी के मामले सामने आए हैं। इससे भारत की छवि खराब होती है। साथ ही पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में बाधा आती है।’

- लीना दास, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यटन मंत्रालय





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: