जयपुर.राजस्थान की स्पेशल इन्वेस्टगेटिव टीम ने जयपुर और अहमदाबाद ब्लास्ट के सिलसिले में 7 सिमी कार्यकताओं को अपनी हिरासत में ले लिया है। इनकीं गिरफ्तारी राज्य के विभिन्न स्थानों से हुई है। कोटा और बारा से 3,3 सिमी कार्यकताओं को तथा 1 को निमाई से पकड़ा गया है। इन सभी को आगे की पूछताछ के लिए जयपुर लाया जा रहा है।
कोटा से जो तीन आरोपी पकड़ गए है उनमें से दो पिता पुत्र है और इन पर संदेह जताया जा रहा है कि जिन आतंकियों ने जयपुर में धमाका किया था उनकों इन लोगों ने अपने यहां पनाह देने के साथ और भी कई स्तरों पर मदद की थी।