bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

स्टॉकहोम में विश्व जल सम्मेलन आज से

स्वीडन.स्वीडन के स्टॉकहोम पर अगले एक हप्ते के लिए दुनियां भर की निगाह रहेगीं जहां आज से शुरु हो रहे विश्व जल सम्मेलन में भाग लेने के लिए 140 देशों के वैज्ञानिक , राजनीतिक और अन्य अधिकारी पहुंच रहें है।

एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष पूरी दुनियां में लगभग 1.4 मिलियन बच्चे डायरिया के कारण असमय मौत के शिकर होते है। स्वच्छ जल की उपल्बघता जिस तेज गति से कम हो रहीं है ओर इसके कारण होने वाली मौतों को देखते हुए इसे सबसे बढ़ी पर्यावरण समस्या के रुप में देखा जा रहा है।

पानी को बचाने के उपाय खोजने का प्रयास होगा

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 140 देशों के 2500 लोग एकत्रित हो रहे है जिसमें वैज्ञानिक समुदाय , राजनीतिक और शीर्ष नीति निर्धारक अधिकारी भाग ले रहें है। ये सभी विशेषज्ञ इस बात पर चर्चा करेगें की जिस प्रकार विश्व की जनसंख्या तेज गति से बढ़ रहीं है उस अनुपात में हमारे पास जल की उपलब्धता है कि नहीं।

2025 तक पूरे विश्व में1.8 अरब लोगों ऐसे स्थानों पर में निवास कर रहें होंगे जहां पानी की उपलब्धता बहुत कम रहेगी। इस प्रकार की तमाम समस्याओं से निपटने के लिए विशेषज्ञ राजनीतिक सहमति बनाने का प्रयास करेंगें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: