मुंबई. एनएसई में 39 नए शेयर शामिल करने के बद सूची भले ही मंगलवार को जारी हुई है, लेकिन कई आपरेटरों को लगता है इसकी भनक पहले ही लग गई थी। एनएसई ने तीन किस्तों में क्रमश: 31, 14 और 15 कंपनियों के शेयर फ्यूचर और आप्शन की सूची में शामिल किए है।
नई सूची जारी होने के पहले ही उसमें शामिल शेयरों में रैली दिखाई दी। 39 शेयरों में जबर्दस्त गति दिखाई दी। नई लिस्ट के करीब 6 शेयर 10 फीसदी तक उछल गए। एमआईसी इलेक्ट्रानिक्स 5 अगस्त के बाद करीब 16 फीसदी उछला है।
वहीं टीवी18 इंडिया, एबीजी शिपयार्ड, नोएडा टाल ब्रिज और इंडिया बुल्स रीयल इस्टेट के शेयर सुपर सिक्स में थे। इन 22 शेयरों ने बीएसई 500 के ब्राडर मार्केट से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया।