bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

भारत के प्रति निवेशकों का रुख सकारात्मक

मुंबई. विदेशी निवेशक भारत में धन लाने की जल्दी में नहीं हैं लेकिन उनका रुख भारत को लेकर सकारात्मक हो रहा है। कई ब्रोकरों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार को लेकर अच्छी धारणा बन रही है। मैनहट्टन में निवेशकों के सम्मेलन से लौटे मोतीलाल ओसवाल के रामदेव अग्रवाल का कहना है कि केवल लांग पोजिशन वाले फंडों की दिलचस्पी बढ़ रही है। विदेशी हाट मनी बड़ी बेसब्री से भारत की तरफ अगले दौर का कारोबार करने का इंतजार कर रही है।

डीएसपी मैरिल लिंच के विश्लेषक ज्योति जयपुरिया का कहना है कि इस धन का बड़ा हिस्सा शेयरों में जा सकता है। पिछले 15 दिनों में बैंकों के शेयर 40-50 फीसदी बढ़े हैं, वहीं कमोडिटी के शेयर 30 फीसदी गिरे हैं। उनके मुताबिक दुनिया के प्रमुख निवेशक भारत को बहुत अच्छा बाजार मान रहे हैं, हालांकि अब भी वे बहुत आश्वस्त नहीं हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: