bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

रेंज में रहेगा शेयर बाजार

मुंबई.गिरावट के दौर ने बाजार में चिंता का माहौल बना दिया है लेकिन मध्यम अवधि के सुधार के अपट्रेंड के पूरा नहीं हो पाया है। अब भी 15500-15700 की रेंज में एक रैली की उम्मीद बरकरार है। इस टार्गेट जोन में रैली लंबी चल सकती है। लेकिन सेंसेक्स ऊपर का स्तर तभी छू सकता है जब वह 13727 से ऊपर बना रहे।

मौजूदा रुख को देखते हुए सेंसेक्स को 14150-14400 के बीच सपोर्ट मिल सकता है। उसके बाद अपट्रेंड आ सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में जिस तेजी से सोना और क्रूड आयल में तेज गिरावट आई है, इन कमोडिटी में कुछ मजबूती के संकेत दिखाई देते हैं। क्रूड की मजबूती शेयर बाजार में दिखाई दे रही रिकवरी की प्रक्रिया को रोक सकती है।

शेयर बाजार में एक रेंज में इंडेक्स चलता रहेगा। निवेशकों को शार्ट टर्म की ट्रेडिंग करनी चाहिए। उन्हें रुक-रुककर मुनाफे कमाते रहने चाहिए। चीनी, मिडकैप टेक्नोलाजी और कमोडिटी सेक्टर की कंपनियों में शेयर बाजार की दिलचस्पी दिखाई दे सकती है।

निफ्टी (4430-7): पिछले सप्ताह गिरावट का रुख हावी था, लेकिन 4700-4750 की रेंज में रैली की संभावना खत्म नहीं हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: