बारां/ जयपुर. राजस्थान पुलिस ने मई में हुए जयपुर धमाकों के सिलसिले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हवालात में बंद किया है। संदेह है कि इनमें से दो प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य हैं। अहमदाबाद धमाकों के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने के गुजरात पुलिस के दावे के ठीक बाद राज्य पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बारां में शनिवार की रात पकड़े गए वसीम, आबिद और रियाज को गहन पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है।
कोतवाली पर नारेबाजी:
इन्हें हिरासत में लेने की खबर फैलने के साथ ही एक समुदाय विशेष के लोग बारां की कोतवाली के सामने जमा हो गए। इन्हें छुड़ाने के लिए इन लोगों ने कोतवाली के बाहर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाए जाने के बाद मामला शांत हुआ।